कांग्रेस विधायकों का अनोखा विरोध: बंसी बजाकर जताया असंतोष
Updated on 2025-07-30T12:07:40+05:30
कांग्रेस विधायकों का अनोखा विरोध: बंसी बजाकर जताया असंतोष
मध्य प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब कांग्रेस विधायकों ने BJP सरकार की 'जन समस्याओं के प्रति असंवेदनशीलता' के खिलाफ बंसी बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। उमंग सिंघार ने पत्रकारों से कहा कि यह विरोध "भैंस के आगे बीन बजाने" वाली कहावत से प्रेरित है, जिसका अर्थ होता है—ऐसे व्यक्ति को समझाने की कोशिश करना जो समझ ही न सके।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार जनता की आवाज सुनने और समझने में पूरी तरह नाकाम रही है। इस अनोखे प्रदर्शन के ज़रिए उन्होंने BJP सरकार की नीतियों और रवैये पर कटाक्ष किया।