Zomato की नई पॉलिसी पर बवाल…
Zomato की नई पॉलिसी पर बवाल…
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato अपनी नई डेटा शेयरिंग पॉलिसी को लेकर विवादों में घिर गया है। कंपनी ने घोषणा की है कि रेस्टोरेंट को अब ग्राहकों के मोबाइल नंबर दिए जाएंगे, ताकि वे डिलीवरी या ऑर्डर से जुड़ी बातों पर सीधे संपर्क कर सकें। लेकिन इस फैसले ने बड़ी गोपनीयता बहस खड़ी कर दी है।
Zomato का कहना है कि कई बार ग्राहकों से जरूरी जानकारी लेने के लिए रेस्टोरेंट को सीधे बात करनी पड़ती है और नंबर शेयर होने से ऑर्डर प्रोसेस आसान होगा। कंपनी ने दावा किया कि नंबर सीमित समय के लिए और केवल ऑर्डर से जुड़ी जरूरतों के लिए ही उपयोग होंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी लोग इसे प्राइवेसी के खिलाफ मान रहे हैं। लोगों ने आशंका जताई कि इस कदम से व्यक्तिगत जानकारी गलत हाथों में जाने या स्पैम कॉल बढ़ने का खतरा रहेगा।
विवाद बढ़ता देख Zomato ने साफ किया कि ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंपनी ने यह भी कहा कि नंबर सिर्फ मास्क्ड या सुरक्षित फॉर्म में शेयर किए जा सकते हैं, ताकि पहचान पूरी तरह उजागर न हो। इसके बावजूद कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी कंपनी डेटा प्रोटेक्शन को लेकर इतना जोखिम क्यों ले रही है।
फिलहाल ग्राहकों की नाराज़गी बढ़ रही है और सोशल मीडिया पर #Zomato भी ट्रेंड कर गया है। यह देखना होगा कि कंपनी आगे इस पॉलिसी में बदलाव करती है या अपने फैसले को लेकर नई स्पष्टीकरण जारी करती है, लेकिन अभी के लिए यह मामला उपभोक्ताओं की प्राइवेसी को लेकर बड़ी बहस बन गया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पंजाब में बॉयलर फटने से 15 की मौत…कई घायल