UPSC मर्डर केस: रामकेश मीणा की हार्ड ड्राइव से मिलीं 15 महिलाओं की अश्लील तस्वीरें
Updated on 2025-10-28T11:04:54+05:30
UPSC मर्डर केस: रामकेश मीणा की हार्ड ड्राइव से मिलीं 15 महिलाओं की अश्लील तस्वीरें
दिल्ली के तीमारपुर में यूपीएससी उम्मीदवार रामकेश मीणा की हत्या मामले में पुलिस को बड़ा सबूत मिला है। जिस घर में उनका शव मिला था, वहां तलाशी के दौरान एक हार्ड ड्राइव बरामद हुई। जांच में पता चला कि इस हार्ड ड्राइव में करीब 15 महिलाओं के अश्लील वीडियो हैं। पुलिस ने इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
हत्या की आरोपी और रामकेश की लिव-इन पार्टनर अमृता सिंह चौहान ने बताया था कि रामकेश के पास उसकी निजी फोटो और वीडियो थे, जो उसकी अनुमति के बिना बनाए गए थे। उसने कहा कि रामकेश उन वीडियो को डिलीट नहीं कर रहा था, इसी कारण उसने हत्या की।
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि हार्ड ड्राइव में मौजूद वीडियो सहमति से बनाए गए थे या महिलाओं की जानकारी के बिना।