US फेड रेट कट का असर, हरे निशान पर शेयर बाजार खुला
US फेड रेट कट का असर, हरे निशान पर शेयर बाजार खुला
Stock Market Updates: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। अमेरिकी फेड रिजर्व द्वारा 25 बेसिस पॉइंट ब्याज दर घटाने से ग्लोबल सेंटिमेंट बेहतर हुआ और इसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर दिखा।
ओपनिंग में BSE सेंसेक्स 65.5 अंकों की बढ़त के साथ 84,456.75 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 25,771.4 के स्तर पर खुला। शुरुआती ट्रेडिंग में IT शेयरों और PSU बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी रही। हालांकि बाजार कुछ समय के लिए लाल निशान में फिसला, लेकिन तुरंत रिकवरी करते हुए फिर से ऊपर आ गया। सुबह 9:30 बजे निफ्टी 25,803 के दिन के सबसे ऊंचे स्तर पर ट्रेड करता दिखा।
टॉप गेनर्स और लूज़र्स
निफ्टी 50 में शुरुआती बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, इंफोसिस, आयशर मोटर्स, विप्रो और एचसीएल टेक शामिल रहे। वहीं टाइटन, पावर ग्रिड, एचडीएफसी लाइफ, इंडिगो और भारती एयरटेल गिरावट वाले प्रमुख स्टॉक्स रहे।
रिलायंस, M&M, ITC, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा एक्टिव शेयरों में शामिल रहे।
फेड रिजर्व का फैसला
US फेडरल रिजर्व ने दो दिनों की बैठक के बाद ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की और बेंचमार्क दर को 3.5% से घटाकर 3.75% कर दिया। यह तीन साल में सबसे कम दर है। फेड ने संकेत दिया कि अब आगे दरों में कटौती की संभावना कम है। इस फैसले के बाद भारतीय बाजार में मजबूती देखने को मिली।
यह भी पढ़ें: