BRICS देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ' डिवाइड एंड रूल प्लान '

Updated on 2025-02-21T17:45:13+05:30

BRICS देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ' डिवाइड एंड रूल प्लान '

BRICS देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ' डिवाइड एंड रूल प्लान '

अमेरिकी डॉलर की बराबरी करने वाली BRICS करेंसी के खतरे के चलते ,बार-बार दी जा रही टैरिफ की धमकियों के बीच, डोनाल्ड ट्रंंप का चौंकाने वाला दावा सामने आया है । ट्रंंप का मानना है कि 150 फीसदी टैरिफ की धमकी से BRICS टूट गया है ।
ट्रंंप ने यह दावा उस बीच किया है जब BRICS देश BRICS करेंसी जैसी किसी भी दूसरा मुद्रा को वैश्विक मुद्रा बनाने की मंशा से साफ इन्कार कर रहे हैं। 

ट्रंंप का नया दावा क्या है?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ। हमने हाल ही में ब्रिक्स देशों से कुछ नहीं सुना है ।’ ट्रंप ने कहा, ‘ब्रिक्स देश हमारे डॉलर को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे ।वे एक नई मुद्रा बनाना चाहते थे. इसलिए जब मैं आया, तो मैंने सबसे पहले यही कहा था कि जो भी ब्रिक्स देश डॉलर को खत्म करने की बात करेगा, उस पर 150 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा और हमें आपके सामान नहीं चाहिए । इसके बाद ब्रिक्स देश टूट गए, बिखर गए ।'

ऐसे में वैश्विक स्तर पर व्यापार के मुद्दे को लेकर ये घमासान व्यापार को सरल बनाने में कितने सफ़ल साबित होंगे इसका निर्णय आगामी भविष्य की रणनीतिक बैठकें निर्धारित करेंगी ।