Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज से मिला स्वतंत्र पत्रकार का शव, कार पहले नदी में मिली
Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज से मिला स्वतंत्र पत्रकार का शव, कार पहले नदी में मिली
उत्तरकाशी में गंगोरी के गर्म पानी में लापता स्वतंत्र पत्रकार राजीव प्रताप का शव शनिवार को जोशियाड़ा बैराज में पाया गया। रविवार को खोजबीन टीम ने शव बाहर निकालकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां परिजनों ने उसकी पहचान की।
जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर की रात राजीव प्रताप अपने दोस्त शोभन सिंह की कार लेकर ज्ञानसू से गंगोत्री के लिए निकले थे, लेकिन अगले दिन तक वह लौटे नहीं। 19 सितंबर को स्यूणा गांव के पास उनकी कार भागीरथी नदी में मिली, लेकिन राजीव उसमें नहीं थे। इसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई और पुलिस व एसडीआरएफ ने नदी में खोजबीन की।
डीएम और एसपी के निर्देश पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम ने गंगोरी से चिनियाली सॉन्ग तक खोज अभियान चलाया। इसी दौरान जोशियाड़ा बैराज में उनका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।