लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा, जानें भक्त अब कब कर सकेंगे दर्शन

Updated on 2025-09-02T11:23:17+05:30

लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा, जानें भक्त अब कब कर सकेंगे दर्शन

लगातार बारिश से सातवें दिन भी रुकी वैष्णोदेवी यात्रा, जानें भक्त अब कब कर सकेंगे दर्शन

अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में भारी बारिश की वजह से यात्रा लगातार सातवें दिन भी बंद रही। पिछले मंगलवार को त्रिकुटा पहाड़ियों में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 34 श्रद्धालुओं की मौत और 20 लोग घायल हो गए थे। इसी कारण से श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने हेलीकॉप्टर, होटल और रोपवे सहित सभी बुकिंग रद्द कर दी हैं। यात्रियों को पूरा पैसा वापस मिलेगा।

अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से यात्रा फिलहाल शुरू करना संभव नहीं है। कटरा और त्रिकुटा पहाड़ियों पर लगातार बारिश हो रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है।

श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यात्रा कब शुरू होगी, इसकी जानकारी केवल उनके आधिकारिक सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर ही दी जाएगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा का शेड्यूल बनाने से पहले स्थानीय मौसम और भारतीय मौसम विभाग (IMD) की एडवाइजरी जरूर देखें।

इसके अलावा, इस हादसे की जांच के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।