Vastu Tips: घर में नकली पौधे बढ़ा सकते हैं नकारात्मकता, जानें वास्तु का सच
Vastu Tips: घर में नकली पौधे बढ़ा सकते हैं नकारात्मकता, जानें वास्तु का सच
Vastu Tips: आजकल घरों की सजावट में आर्टिफिशियल प्लांट्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. कम जगह, धूप की कमी और व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोग ऐसे पौधे पसंद कर रहे हैं जिन्हें देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती. सोशल मीडिया और मॉडर्न इंटीरियर डिजाइन ने भी नकली पौधों को हर घर का हिस्सा बना दिया है. लेकिन क्या ये सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं या घर की ऊर्जा पर भी असर डालते हैं? वास्तु शास्त्र इसे लेकर कई अहम बातें बताता है.
भारतीय परंपरा में पौधों को सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और जीवन का प्रतीक माना गया है. तुलसी, मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे घर में सुख-समृद्धि और ताजगी लाने वाले माने जाते हैं. असली पौधे जहां वातावरण को शुद्ध करते हैं, वहीं नकली पौधों में प्राकृतिक ऊर्जा नहीं होती. हालांकि वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि हर आर्टिफिशियल प्लांट अशुभ नहीं होता, लेकिन इन्हें सही जगह और सही तरीके से रखना बेहद जरूरी है.
वास्तु के अनुसार घर में टूटे, धूल भरे या फीके नकली पौधे नकारात्मकता बढ़ा सकते हैं. लंबे समय तक ऐसे पौधे घर में रखने से माहौल भारी और बेजान महसूस होने लगता है. मनोवैज्ञानिक रूप से भी खराब सजावट इंसान के मूड और मानसिक शांति पर असर डाल सकती है.
किन जगहों पर भूलकर भी न रखें नकली पौधे?
पूजा घर के पास:
पूजा स्थान को सकारात्मक और सात्विक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है. यहां हमेशा ताजे फूल और प्राकृतिक पौधे रखना ज्यादा शुभ माना जाता है.
मुख्य दरवाजे के सामने:
मेन गेट घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. यहां धूल भरे या टूटे नकली पौधे रखने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है.
बेडरूम में ज्यादा सजावट:
बेडरूम में बहुत ज्यादा गहरे रंग या प्लास्टिक के पौधे रखने से कमरा भारी और तनावपूर्ण महसूस हो सकता है.
अगर नकली पौधे रखने हों तो रखें इन बातों का ध्यान
- हमेशा अच्छी क्वालिटी और साफ-सुथरे पौधे चुनें
- टूटे या फीके पौधों को तुरंत हटा दें
- कांटेदार और बहुत डार्क डिजाइन से बचें
- प्राकृतिक दिखने वाले हरे पौधे ज्यादा बेहतर माने जाते हैंघर में असली और नकली सजावट के बीच संतुलन बनाए रखें
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि घर की सजावट केवल सुंदर दिखने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि वह सकारात्मक ऊर्जा और सुकून का एहसास भी कराए.
यह भी पढ़े