Vastu Tips: मुख्य द्वार पर पानी रखे, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा!

Updated on 2025-09-23T12:26:50+05:30

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर पानी रखे, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा!

Vastu Tips: मुख्य द्वार पर पानी रखे, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जा!

Vastu Tips for Home: कभी-कभी मेहनत के बावजूद काम में सफलता नहीं मिलती। इसका एक कारण घर का गलत वास्तु हो सकता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और काम समय पर नहीं होते। वास्तु शास्त्र में इसे दूर करने के आसान उपाय बताए गए हैं।

मुख्य द्वार पर पानी का बर्तन रखें

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा बर्तन रखना बहुत फायदेमंद माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।

पानी पवित्र तत्व

वास्तु में पानी को पवित्र और शुभ माना गया है। मुख्य दरवाजे पर पानी का बर्तन रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और परिवार पर बुरा असर नहीं होता। इससे घर का माहौल शांत और सकारात्मक बनता है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

सुखद वातावरण बनाने का तरीका

मुख्य द्वार पर पानी का बर्तन सिर्फ वास्तु उपाय नहीं है, बल्कि यह मेहमानों के स्वागत का प्रतीक भी है। यह घर में सकारात्मक और सुखद माहौल बनाता है।

पानी का बर्तन रखने के नियम

  • बर्तन तांबे या पीतल के बने होने चाहिए, इससे शुभ प्रभाव बढ़ता है।
  • पानी को समय-समय पर बदलें और बर्तन साफ रखें।
  • बर्तन दरवाजे पर मेज या चौकी पर रखें, ताकि मेहमान इसे आसानी से देख सकें।
  • वास्तु विशेषज्ञ से सही स्थान तय कराना बेहतर है।
  • बर्तन को तेज धूप या गर्म स्थान पर न रखें।