Video: डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी

Updated on 2025-10-16T11:53:15+05:30

Video: डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी

Video: डॉक्टर ने कहा 'उंगली डालकर चेक करूंगा', महिला ने सुनाई कहानी

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां तीसा सिविल अस्पताल के एक युवा डॉक्टर पर एक महिला ने बदसलूकी के आरोप लगाए हैं। महिला ने रोते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसने दावा किया कि डॉक्टर ने उसकी ढाई साल की बच्ची के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल किया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामले की पूरी कहानी:

तीसा की रहने वाली बबली नाम की महिला ने वीडियो में बताया कि उसकी बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जलन हो रही थी। वह उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं थे। डॉक्टर ने नर्स को फोन पर दवा लिखने को कहा, जिसे महिला ने लेने से मना कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि "मैं उंगली डालकर थोड़ी चेक करूंगा।"

महिला का कहना है कि यह शब्द एक छोटी बच्ची के लिए गलत हैं और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

डॉक्टर का बयान:

डॉक्टर कुलभूषण ने कहा कि उन्होंने तकनीकी मेडिकल टर्म्स में यह बात कही थी, जिसे महिला ने गलत समझा। उनका कहना है कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने महिला और उसके परिवार से माफी मांगी और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने को गलत बताया।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया:

चंबा के सीएमओ विपिन कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।