काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का वीडियो वायरल, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप
काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का वीडियो वायरल, धुएं और लपटों से मचा हड़कंप
Pakistan-Afghanistan War News: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और हालात अब बेहद गंभीर हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच डूरंड लाइन पर झड़पें और हवाई हमलों के चलते क्षेत्र में खौफ का माहौल बना हुआ है।
सोमवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एक बड़ा एयरस्ट्राइक किया। अफगान पक्ष का दावा है कि इस हमले में काबुल स्थित नशा मुक्ति केंद्र वाले अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिससे भारी तबाही हुई। तालिबान प्रवक्ता के मुताबिक इस हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की बात कही गई है, हालांकि इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
वहीं पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि एयरस्ट्राइक में केवल आतंकवादी ठिकानों, तकनीकी उपकरणों और हथियारों के जखीरे को निशाना बनाया गया। सरकार ने यह भी कहा कि कार्रवाई बेहद सावधानी से की गई ताकि आम नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
इस घटना से कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों की सीमा पर गोलीबारी की खबर सामने आई थी, जिसमें कई लोगों की जान गई। लगातार बढ़ते तनाव के बीच अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मौजूदा हालात को देखते हुए क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
यह भी पढ़े