VIDEO: बिग बॉस 19 में अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग पर बवाल, सलमान खान बोले- शक्ल कभी...

Updated on 2025-11-01T11:40:06+05:30

VIDEO: बिग बॉस 19 में अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग पर बवाल, सलमान खान बोले- शक्ल कभी...

VIDEO: बिग बॉस 19 में अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग पर बवाल, सलमान खान बोले- शक्ल कभी...

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार खूब ड्रामा और बहस देखने को मिलेगी. इस हफ्ते नॉमिनेशन और कैप्टनसी टास्क के साथ-साथ सबसे ज्यादा चर्चा अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग को लेकर हो रही है. तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद ने अशनूर की बॉडी को लेकर बातें की थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग और कई सेलेब्स ने उन्हें ट्रोल किया. अब सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर वीकेंड का वार में तीनों को फटकार लगाई है.

प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान कंटेस्टेंट्स की कही बातें दोहराते हैं और तान्या, नीलम व कुनिका से दोबारा बोलने को कहते हैं. तान्या बात टालने की कोशिश करती हैं, लेकिन सलमान उन्हें रोकते हुए कहते हैं कि ऐसी बातें दोबारा न करें.

सलमान खान ने तान्या मित्तल के रवैये पर भी सवाल उठाया और कहा, “इन बातों को करते वक्त क्या आपने खुद को देखा है? अशनूर तो आपसे छोटी और ज्यादा क्यूट है।”

फैंस इस वीकेंड का वार को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और अशनूर कौर का पूरा समर्थन कर रहे हैं. साथ ही कई लोग चाहते हैं कि सलमान अभिषेक बजाज को भी अशनूर को “दादी” कहने पर डांटें.