सचिन तेंदुलकर को पछाड़ , विराट कोहली ने वन डे में पूरे किए 14000 रन
सचिन तेंदुलकर को पछाड़ , विराट कोहली ने वन डे में पूरे किए 14000 रन
विराट कोहली ने वनडे मैच में 14000 रन पूरे किए। कोहली ने दुबई में खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के दौरान इतने रन पाकिस्तान के खिलाफ बनाए हैं। वन डे मैच में इतने रन बनाने वाले कोहली तीसरे बल्लेबाज हैं। कोहली से पहले भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा 14000 के लगभग रन बना चुके हैं ।
सचिन की तरह कोहली ने भी पाकिस्तान के खिलाफ ही इतने रन बनाए। जहां सचिन ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 350 पारियां ली थी , वहीं विराट ने 287 पारियों में 14000 रन बना लिए। वहीं,श्रीलंका के संगाकारा ने 378 पारियों में 14000 वनडे रन बनाए थे।
कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले 14,000 वनडे रन पूरे करने के लिए 15 रन की जरूरत थी। कोहली ने 13वें ओवर में हारिस रऊफ की गेंद पर चौका लगाकर ये कर दिखाया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी ऐसा करने का मौका था, लेकिन वो 22 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही, कोहली के पास संगाकारा को पीछे छोड़कर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का मौका भी है।
भारत को अभी चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलना है। अगर टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालिफाई कर गई, तो कोहली को तीन मैचों में बैटिंग का मौका मिलेगा। कोहली और संगाकारा के बीच रनों का फासला ज्यादा नहीं है, इसलिए वो उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं। अगर कोहली ऐसा कर पाए, तो इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर होंगे, जिनके नाम वनडे में 18426 रन हैं।