Vitamin D Benefits: आज से लें विटामिन D, ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई होगी आसान

Updated on 2025-09-15T16:19:32+05:30

Vitamin D Benefits: आज से लें विटामिन D, ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई होगी आसान

Vitamin D Benefits: आज से लें विटामिन D, ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई होगी आसान

Vitamin D Benefits in Chemotherapy: ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम और गंभीर बीमारियों में से एक है। इसका इलाज लंबा और मुश्किल होता है, जो मरीज और परिवार दोनों के लिए चुनौती बन जाता है। लेकिन हाल ही में ब्राज़ील की एक रिसर्च ने नई उम्मीद जगाई है।

इस स्टडी में पाया गया कि रोज़ाना विटामिन D की छोटी-सी खुराक लेने से कीमोथेरेपी और असरदार हो सकती है।

यह रिसर्च साओ पाउलो स्टेट यूनिवर्सिटी के बोटुकाटू स्कूल ऑफ मेडिसिन में हुई, जिसमें 45 साल से ऊपर की 80 महिलाओं को शामिल किया गया। इनमें से आधी महिलाओं को रोज़ 2,000 IU विटामिन D दिया गया और बाकी को नकली दवा (placebo)।

6 महीने बाद नतीज चौंकाने वाले थे—विटामिन D लेने वाली 43% महिलाओं में कैंसर पूरी तरह खत्म हो गया, जबकि placebo वाली महिलाओं में यह संख्या सिर्फ 24% रही।

ये सभी महिलाएं neoadjuvant chemotherapy ले रही थीं, जो सर्जरी से पहले ट्यूमर को छोटा करने के लिए दी जाती है। रिसर्च में यह भी सामने आया कि जिन महिलाओं के शरीर में विटामिन D की कमी थी, उनमें सप्लीमेंट लेने के बाद यह स्तर सुधरा और इलाज बेहतर हुआ।

विटामिन D की भूमिका

विटामिन D सिर्फ हड्डियों और कैल्शियम के लिए ही नहीं, बल्कि इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। यही वजह है कि यह बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

कितनी मात्रा सही है?

ज्यादा विटामिन D नुकसान कर सकता है। ज़रूरत से ज्यादा लेने पर उल्टी, कमजोरी और किडनी स्टोन तक हो सकते हैं।

युवाओं के लिए रोज़ाना 600 IU

बुजुर्गों के लिए 800 IU

इस स्टडी में 2,000 IU का इस्तेमाल किया गया, जो सुरक्षित माना गया।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी और रिसर्च की ज़रूरत है, लेकिन शुरुआती नतीजे बताते हैं कि विटामिन D ब्रेस्ट कैंसर मरीजों के लिए एक नई उम्मीद बन सकता है।