Vivian Dsena Boy: विवियन डीसेना बने फिर पिता, पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म

Updated on 2026-03-30T13:08:30+05:30

Vivian Dsena Boy: विवियन डीसेना बने फिर पिता, पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म

Vivian Dsena Boy: विवियन डीसेना बने फिर पिता, पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म

Vivian Dsena Welcomes Baby Boy: टीवी एक्टर विवियन डीसेना के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘बिग बॉस 18’ के रनर-अप रह चुके विवियन दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नूरान अली ने बेटे को जन्म दिया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vivian Dsena (@viviandsena)

विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं, इसलिए फैंस को नूरान की प्रेग्नेंसी की जानकारी पहले नहीं थी। अब खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

विवियन डीसेना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनका परिवार अब और बड़ा हो गया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ बातें बताई नहीं जातीं, बल्कि जी जाती हैं, और इस बार उनके घर ‘प्रिंस’ यानी बेटे का जन्म हुआ है।

इस खबर के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देना शुरू कर दिया।

पहले से हैं एक बेटी के पिता

विवियन और नूरान अली की पहले से एक बेटी है, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। बेटी के बाद अब बेटे के आने से परिवार में खुशी का माहौल है।

निजी जिंदगी को रखते हैं प्राइवेट

विवियन डीसेना ने साल 2022 में नूरान अली से शादी की थी, जो पेशे से जर्नलिस्ट हैं। एक्टर हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखते हैं। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी कुल तीन बेटियां हैं, जिनमें दो सौतेली और एक उनकी खुद की बेटी है। कुल मिलाकर, बेटे के जन्म के बाद विवियन डीसेना के घर खुशियों का माहौल है और फैंस भी इस गुड न्यूज से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े 

Who Is Shahneel Gill: शुभमन गिल की बहन शहनील की एंट्री की चर्चा, करण जौहर शो से मचा हंगामा