Vivo X300 सीरीज लॉन्च, 200MP कैमरे और दमदार फीचर्स से मचा धमाल
Vivo X300 सीरीज लॉन्च, 200MP कैमरे और दमदार फीचर्स से मचा धमाल
Vivo ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में शानदार कैमरा क्वालिटी और पावरफुल परफॉर्मेंस का दावा किया है। सबसे खास बात इसका 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स की रेस में एक मजबूत दावेदार बनाता है।
Vivo X300 सीरीज में AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है जो स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है। बैटरी के मामले में कंपनी ने इसमें 5500mAh बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है 200MP प्राइमरी लेंस के साथ अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो सेंसर भी मौजूद हैं। वहीं फ्रंट में 50MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।
कीमत की बात करें तो Vivo X300 सीरीज की शुरुआती कीमत ₹59,999 रखी गई है। कंपनी इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च करने की योजना में है। अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल हार्डवेयर और अल्ट्रा-हाई कैमरा सेटअप के साथ Vivo X300 सीरीज ने टेक मार्केट में लॉन्च के साथ ही तहलका मचा दिया है।