Wallet Vastu:पर्स बदलने से पहले करें 3 आसान उपाय, धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

Updated on 2025-08-29T11:20:44+05:30

Wallet Vastu:पर्स बदलने से पहले करें 3 आसान उपाय, धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

Wallet Vastu:पर्स बदलने से पहले करें 3 आसान उपाय, धन लाभ और आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी वास्तु टिप्स

Wallet Vastu Tips: हर कोई पर्स रखता है, लेकिन कई लोग इसे फटने या पुराना होने के बाद भी नहीं बदलते। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स का सीधा संबंध धन से होता है। इसका असर हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है – अच्छा या बुरा।

पर्स बदलना सिर्फ सामान बदलना नहीं, बल्कि ऊर्जा परिवर्तन भी माना जाता है। अगर आपका पर्स लकी रहा है तो उसे सीधे फेंकना अशुभ माना जाता है। सही उपाय करने से धन, सुख-समृद्धि और स्थिरता बनी रहती है।

नया पर्स लेने से पहले तीन उपाय

लकी पर्स को सीधे न फेंके – पुराने पर्स से सारे जरूरी कागज, पैसे और कार्ड निकाल लें। उसमें 1 रुपये का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रखें और साथ में कुछ चावल डालें। रातभर छोड़ दें और अगले दिन इसे नए पर्स में रख लें। इससे शुभ ऊर्जा नए पर्स में आ जाती है।

पुराना लकी पर्स तिजोरी में रखें – अगर पर्स शुभ रहा है, तो इसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। ध्यान रखें कि तिजोरी में रखा पर्स कभी खाली न हो। उसमें सिक्के, चावल, नोट या रूमाल जरूर रखें।

फटे पर्स की मरम्मत कराएं – फटा पर्स राहु का असर बढ़ा सकता है और धन हानि ला सकता है। मरम्मत करवाने के बाद पर्स सकारात्मक प्रभाव देता है और चाहें तो इसे भी तिजोरी में रखा जा सकता है।