Air Force में करियर बनाना है? 10वीं के बाद करें तैयारी और जानें सैलरी कितना मिलेगा।

Updated on 2025-08-11T18:04:14+05:30

Air Force में करियर बनाना है? 10वीं के बाद करें तैयारी और जानें सैलरी कितना मिलेगा।

Air Force में करियर बनाना है? 10वीं के बाद करें तैयारी और जानें सैलरी कितना मिलेगा।

भारतीय वायु सेना में काम करना बहुत से युवाओं का सपना होता है। यहाँ आपको सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं मिलती, बल्कि साहस, सम्मान और देश सेवा का मौका भी मिलता है। इसी वजह से हर साल लाखों युवा एयरफोर्स में जाने की इच्छा रखते हैं। अगर आप 10वीं पास हैं और आसमान में उड़ने का सपना देखते हैं, तो भारतीय वायु सेना आपके लिए एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है।

हर साल हजारों युवा वायुसेना में भर्ती की तैयारी करते हैं, लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं मिल पाती। खासकर 10वीं के बाद, तो चलिए जानते हैं कि एयरफोर्स में करियर कैसे बनाएं और सैलरी कितनी मिलती है।

क्या 10वीं के बाद सीधे एयरफोर्स जॉइन कर सकते हैं?

सीधे 10वीं के बाद एयरफोर्स में अधिकारी बनने का रास्ता नहीं है। इसके लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है, खासकर फिजिक्स और मैथ्स के साथ। 10वीं के बाद आप NDA (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की तैयारी कर सकते हैं, ताकि 12वीं के बाद परीक्षा देकर अफसर बन सकें।

10वीं के बाद एयरफोर्स में करियर की तैयारी कैसे करें?

  • NDA की तैयारी शुरू करें – NDA के जरिए आप वायुसेना में ऑफिसर बन सकते हैं। इसके लिए मैथ्स, फिजिक्स, इंग्लिश और जनरल नॉलेज अच्छी तरह पढ़नी होती है। UPSC साल में दो बार NDA की परीक्षा करवाता है।
  • NDA फाउंडेशन कोर्स जॉइन करें – 10वीं पास छात्र NDA फाउंडेशन कोर्स कर सकते हैं, जिसमें 11वीं-12वीं की पढ़ाई के साथ NDA की तैयारी भी होती है। ये कोर्स आपको मानसिक, शारीरिक और अकादमिक रूप से तैयार करता है।

फिटनेस पर ध्यान दें – एयरफोर्स में फिटनेस बहुत जरूरी है। रोज़ दौड़ना, पुशअप्स, पुलअप्स और एक्सरसाइज करें ताकि शरीर मजबूत हो।

भारतीय वायु सेना में कितनी मिलती है सैलरी?

NDA के बाद ट्रेनिंग पूरी करके ऑफिसर बनने पर आपकी सैलरी लगभग 56,100 से 2,50,000 रुपए महीने तक हो सकती है। रैंक और अनुभव के हिसाब से सैलरी अलग होती है। वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय होता है।

  • फ्लाइंग ऑफिसर – शुरुआती रैंक, सैलरी 56,100 से 1,77,500 रुपए
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट – प्रमोशन के बाद, सैलरी 61,300 से 1,93,900 रुपए
  • स्क्वाड्रन लीडर – सीनियर पद, सैलरी 69,400 से 2,07,200 रुपए
  • विंग कमांडर – एक्सपीरियंस के अनुसार, सैलरी 1,21,200 से 2,12,400 रुपए
  • ग्रुप कैप्टन – उच्च अधिकारी, सैलरी 1,30,600 से 2,15,900 रुपए
  • एयर मार्शल – बहुत उच्च पद, सैलरी 1,82,200 से 2,24,100 रुपए