‘छोटी हाइट’ बनी ब्रेकअप की वजह? अब्दु रोजिक का बड़ा खुलासा!

Updated on 2026-05-28T13:09:10+05:30

‘छोटी हाइट’ बनी ब्रेकअप की वजह? अब्दु रोजिक का बड़ा खुलासा!

‘छोटी हाइट’ बनी ब्रेकअप की वजह? अब्दु रोजिक का बड़ा खुलासा!

Abdu Rozik एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बिग बॉस फेम सिंगर ने पहली बार टूटी सगाई और रिश्ते पर खुलकर बात की है. अब्दू ने बताया कि लोगों की दखलअंदाजी, हाइट को लेकर ताने और सोशल मीडिया पर मिले भद्दे कमेंट्स ने उनके रिश्ते को बुरी तरह प्रभावित किया. उन्होंने खुलासा किया कि कुछ लोगों ने उनकी मंगेतर तक पहुंचकर उन्हें शादी ना करने की सलाह दी थी.

हाल ही में दीप्ति साधवानी संग बातचीत में अब्दू ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी मंगेतर की पहचान छिपाकर रखी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने उनका नंबर हासिल कर लिया और उन्हें लगातार मैसेज करने लगे. कई लोगों ने उनकी 3 फीट 9 इंच हाइट का मजाक उड़ाया और उनकी मंगेतर से कहा कि वह इतने छोटे कद वाले इंसान से शादी कैसे कर सकती हैं. लगातार मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स और ट्रोलिंग की वजह से उनकी मंगेतर मानसिक रूप से परेशान हो गईं और आखिरकार उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया.

अब्दू ने बताया कि उनकी मंगेतर ने बाद में उनसे माफी मांगी और कहा कि वह इस तरह का दबाव और ट्रोलिंग अब और सहन नहीं कर सकतीं. हालांकि, दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया. बता दें कि इससे पहले भी जुलाई 2024 में अब्दू की शादी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन वह रिश्ता भी टूट गया था.

गौरतलब है कि Bigg Boss से घर-घर में पहचान बनाने वाले अब्दू रोजिक को ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी और रिकेट्स जैसी बीमारी है, जिसकी वजह से उनकी हाइट 3 फीट 9 इंच है. बावजूद इसके उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर दुनियाभर में करोड़ों फैंस बनाए हैं. हाल ही में उन्हें Laughter Chefs में भी देखा गया था.

यह भी पढ़े 

नैतिक बनकर छाए करण मेहरा, किरदार छोड़ने पर किया बड़ा खुलासा