Instagram Reels देखना अब और आसान, कंपनी ने खत्म किया बड़ा झंझट एक झटके में

Updated on 2026-03-20T11:40:24+05:30

Instagram Reels देखना अब और आसान, कंपनी ने खत्म किया बड़ा झंझट एक झटके में

Instagram Reels देखना अब और आसान, कंपनी ने खत्म किया बड़ा झंझट एक झटके में

Instagram Reels Pause Feature: इंस्टाग्राम रील्स देखना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है। कंपनी ने एक नया फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अब सिर्फ एक टैप में रील्स को पॉज कर सकेंगे। अभी तक किसी खास सीन को ध्यान से देखने या स्क्रीन पर लिखे टेक्स्ट को पढ़ने के लिए वीडियो रोकना आसान नहीं था, लेकिन इस अपडेट के बाद यह झंझट खत्म हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह फीचर यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देने के लिए लाया गया है और इसे जल्द ही दुनियाभर में रोल आउट किया जाएगा।

इस नए फीचर का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। अगर आप किसी रील को देखते समय उसे रोकना चाहते हैं, तो सिर्फ स्क्रीन पर एक बार टैप करना होगा। ऐसा करते ही वीडियो उसी जगह पर पॉज हो जाएगा। इसके साथ ही स्क्रीन पर म्यूट और अनम्यूट का विकल्प भी दिखाई देगा। पॉज आइकन के पास दिए गए स्पीकर आइकन पर टैप करके यूजर आसानी से साउंड को कंट्रोल कर सकते हैं। पहले यह सुविधा नहीं थी, जिससे वीडियो को रोकना और दोबारा देखना थोड़ा मुश्किल होता था।

यह फीचर लंबे समय से यूजर्स की मांग में शामिल था। खासकर उन लोगों के लिए, जो रील्स में दी गई जानकारी या टेक्स्ट को ध्यान से पढ़ना चाहते हैं। इस अपडेट के बाद यूजर्स आसानी से कंटेंट को समझ सकेंगे। वहीं कंटेंट क्रिएटर्स को भी फायदा होगा, क्योंकि अब वे अपने वीडियो में ज्यादा टेक्स्ट और जानकारी जोड़ सकेंगे, जिसे दर्शक आसानी से पढ़ पाएंगे।

इसी के साथ इंस्टाग्राम चैटिंग फीचर में भी बड़ा बदलाव करने जा रहा है। कंपनी मई से अपने प्लेटफॉर्म पर चैट्स में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटाने की तैयारी में है। इसका मतलब है कि अब सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही नहीं, बल्कि मेटा भी चैट के कंटेंट तक पहुंच बना सकेगी। बता दें कि इंस्टाग्राम ने 2023 में मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन की सुविधा शुरू की थी, लेकिन अब इसे हटाने का फैसला लिया गया है।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ रील्स देखने का अनुभव बेहतर किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर प्राइवेसी को लेकर नए बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं, जो यूजर्स के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े 

Smart Lock: स्मार्ट लॉक क्या हैं? आग या बिजली जाते ही क्यों हो जाते हैं फेल, चौंकाने वाली वजह