हमें नहीं पता मसूद अजहर कहां है, शायद अफगानिस्तान में...' जैश सरगना को लेकर बोले बिलावल भुट्टो
हमें नहीं पता मसूद अजहर कहां है, शायद अफगानिस्तान में...' जैश सरगना को लेकर बोले बिलावल भुट्टो
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नहीं पता कि मसूद अजहर कहां है और संभव है कि वह अफगानिस्तान में हो।
बिलावल भुट्टो का यह बयान उस वक्त आया है जब भारत लगातार मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। भुट्टो ने कहा कि अगर भारत सबूत देता है तो पाकिस्तान मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए तैयार है।
मसूद अजहर पर कई आतंकी हमलों का आरोप है, जिनमें पुलवामा हमला भी शामिल है। भारत कई बार पाकिस्तान से उसकी गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
भुट्टो के इस बयान ने एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर ढुलमुल रवैये को उजागर कर दिया है, जिस पर भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पहले भी सवाल उठाते रहे हैं।