'हम मरना नहीं चाहते...' गाजा में हमास के खिलाफ फिलिस्तीनी नागरिकों की रैली, गुस्साए लोगों ने कहा- न युद्ध चाहिए, न हमास।
'हम मरना नहीं चाहते...' गाजा में हमास के खिलाफ फिलिस्तीनी नागरिकों की रैली, गुस्साए लोगों ने कहा- न युद्ध चाहिए, न हमास।
इजरायल और हमास के युद्ध के बीच अब हजारों फिलिस्तीनी नागरिक हमास के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने गाजा से हमास को हटाने के लिए रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए उसे गाजा छोड़ने का अल्टीमेटम दिया।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें न युद्ध चाहिए, न हमास, बल्कि शांति से जीना है। सफेद झंडे लहराते हुए उन्होंने शांति की मांग की।
इस प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोगों ने "हमास बाहर निकलो" और "हम जीना चाहते हैं" जैसे नारे लगाए। अब कहा जा रहा है कि हमास का अंत नजदीक है।
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया, जिसमें 1200 इजरायली नागरिक मारे गए और कई लोगों को अगवा कर लिया गया। इसके बाद इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया, जिसमें अब तक 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा बुरी तरह तबाह हो चुका है। लोग अब युद्ध से थक चुके हैं और शांति के साथ जीना चाहते हैं।