अगर कार के ब्रेक फेल हों तो क्या करें? जानें ज़िंदगी बचाने वाले उपाय

Updated on 2026-03-21T11:13:37+05:30

अगर कार के ब्रेक फेल हों तो क्या करें? जानें ज़िंदगी बचाने वाले उपाय

अगर कार के ब्रेक फेल हों तो क्या करें? जानें ज़िंदगी बचाने वाले उपाय

भारतीय बाजार में मौजूद ज्यादातर गाड़ियां आजकल एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन कभी-कभी खराब मेंटेनेंस या तकनीकी खराबी के कारण अचानक ब्रेक फेल होने जैसी खतरनाक स्थिति सामने आ सकती है। ऐसे में घबराने की बजाय शांत और समझदारी भरा कदम उठाना बेहद जरूरी है, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। आइए जानते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और कैसे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

ब्रेक फेल होने के संकेत पहचानें

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ब्रेक अचानक फेल नहीं होते। इससे पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे:

1. ब्रेक पेडल ढीला लगना

2. गाड़ी रोकने में ज्यादा दूरी लगना

3. ब्रेक लगाते समय अजीब आवाज़ आना

4. गाड़ी में असामान्य कंपन या फीडबैक महसूस होना

अगर आपको ये संकेत दिखें, तो तुरंत गाड़ी की जांच कराएं। इससे भविष्य में गंभीर दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है।

चलते समय ब्रेक फेल होने पर क्या करें

अगर अचानक चलते समय ब्रेक फेल हो जाए, तो सबसे जरूरी है कि आप शांत रहें और घबराएं नहीं। स्टीयरिंग पर पकड़ मजबूत रखें और गाड़ी को कंट्रोल में रखते हुए किसी सुरक्षित जगह पर ले जाएं। कई बार ब्रेक पेडल को बार-बार धीरे-धीरे दबाने से उसमें थोड़ा प्रेशर बन जाता है और ब्रेक थोड़े काम करने लगते हैं।

गियर का सही इस्तेमाल करें

गाड़ी की स्पीड कम करने के लिए गियर का इस्तेमाल बहुत मददगार होता है। मैनुअल कार में धीरे-धीरे लोअर गियर में जाएं और ऑटोमैटिक कार में लो गियर मोड चुनें। इससे इंजन खुद गाड़ी की गति कम करता है, जिसे इंजन ब्रेकिंग कहते हैं।

हैंडब्रेक और सड़क की मदद लें

हैंडब्रेक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, लेकिन इसे धीरे-धीरे लगाएं। अचानक खींचने पर गाड़ी फिसल सकती है। इसके अलावा सड़क का ढलान या घास जैसी जगहों का सहारा लें। ढलान वाली जगह पर गाड़ी ले जाकर धीरे-धीरे स्पीड कम करें।

हाजर्ड लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करें

इस दौरान तुरंत हाजर्ड लाइट ऑन करें और जरूरत पड़ने पर हॉर्न बजाएं ताकि आसपास के लोग सतर्क हो जाएं। इससे अन्य ड्राइवर और पैदल यात्री समय रहते अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।

ब्रेक फेल होने जैसी स्थिति में शांत रहना, गियर का सही इस्तेमाल करना, हैंडब्रेक और सड़क की मदद लेना, साथ ही हाजर्ड लाइट और हॉर्न का इस्तेमाल करना आपकी और दूसरों की जान बचा सकता है। इसलिए हमेशा गाड़ी की नियमित जांच और सही मेंटेनेंस भी जरूरी है।

यह भी पढ़े  

AI रेस में कौन बनेगा असली धुरंधर? Elon Musk की चौंकाने वाली भविष्यवाणी