Grindr ऐप क्या है? लड़कियों बनकर कैसे लड़कों को कर रहे हैं बेवकूफ

Updated on 2025-05-24T15:44:56+05:30

Grindr ऐप क्या है? लड़कियों बनकर कैसे लड़कों को कर रहे हैं बेवकूफ

Grindr ऐप क्या है? लड़कियों बनकर कैसे लड़कों को कर रहे हैं बेवकूफ

Grindr App: आजकल डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर अपने पसंद का साथी ढूंढते हैं। Tinder, Bumble जैसे ऐप्स तो काफी फेमस हैं, लेकिन Grindr नाम का एक ऐप है जो थोड़ा अलग और खतरनाक भी हो सकता है

Grindr क्या है?

Grindr एक लोकेशन-बेस्ड डेटिंग ऐप है, जो खास तौर पर LGBTQ+ कम्युनिटी, खासकर गे (Gay) पुरुषों के लिए बनाया गया है। इस ऐप पर यूज़र्स आसपास के लोगों से चैट कर सकते हैं, दोस्ती कर सकते हैं या डेट पर जा सकते हैं

कैसे हो रही धोखाधड़ी?

हाल ही में चेन्नई पुलिस ने बताया कि कई लोग Grindr पर फेक प्रोफाइल बना रहे हैं। कुछ लड़के, लड़कियों की फोटो और झूठी जानकारी लगाकर प्रोफाइल बनाते हैं। उनका मकसद सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि पैसे ऐंठना, ब्लैकमेल करना या निजी जानकारी चुराना होता है।

कैसे करते हैं लोग बेवकूफ?

  • Catfishing: किसी और की फोटो लगाकर नकली प्रोफाइल बनाना
  • भावनाओं से खेलना: सामने वाले को इमोशनली फंसा लेना
  • पर्सनल डिटेल्स लेना: जैसे फोन नंबर, लोकेशन, फोटो वगैरह
  • ब्लैकमेल करना: बाद में इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल

क्यों जरूरी है सावधानी?

Grindr जैसे ऐप्स पर लोग अपनी पहचान के साथ खुलते हैं, इसलिए ये प्लेटफॉर्म संवेदनशील होते हैं। गलत इरादों से इसका इस्तेमाल करना सिर्फ धोखा नहीं, बल्कि अपराध है।

इसलिए किसी से भी मिलने या बात करने से पहले उसकी पहचान ज़रूर जांचें और अपनी निजी जानकारी सोच-समझकर शेयर करें। Grindr सही इस्तेमाल हो तो LGBTQ+ समुदाय के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म बन सकता है।