क्या है टेक्स्ट नेक? फोन देखने की आदत से कैसे बिगड़ रही है गर्दन और रीढ़ की शेप?

Updated on 2025-05-14T16:55:14+05:30

क्या है टेक्स्ट नेक? फोन देखने की आदत से कैसे बिगड़ रही है गर्दन और रीढ़ की शेप?

क्या है टेक्स्ट नेक? फोन देखने की आदत से कैसे बिगड़ रही है गर्दन और रीढ़ की शेप?

आजकल मोबाइल पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। एक रिसर्च के मुताबिक 18 से 44 साल के करीब 79% लोग दिनभर फोन से जुड़े रहते हैं। वे जागते समय सिर्फ दो घंटे ही फोन से दूर रहते हैं। लेकिन यही आदत अब एक नई बीमारी बनती जा रही है, जिसका नाम है टेक्स्ट नेक। इसकी शुरुआत सिरदर्द, गर्दन और कंधे में दर्द से होती है, लेकिन ध्यान न देने पर यह रीढ़ की हड्डी तक को नुकसान पहुंचा सकती है और सर्जरी की नौबत आ सकती है।

टेक्स्ट नेक क्या है?
जब हम बार-बार सिर झुकाकर फोन देखते हैं, तो गर्दन पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। जैसे-जैसे सिर झुकता है, गर्दन पर भार बढ़ता जाता है, जिससे सर्वाइकल स्पाइन यानी रीढ़ की ऊपरी हड्डी पर असर पड़ता है। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में काम करना, ब्रेक न लेना, या गलत तरीके से बैठना भी इसकी वजह हो सकता है।

टेक्स्ट नेक के लक्षण

  • सिरदर्द
  • गर्दन में अकड़न
  • कंधों में दर्द
  • गर्दन में लगातार खिंचाव
  • उंगलियों या हाथ में झुनझुनी या सुन्नपन (समस्या बढ़ने पर)

खतरा बढ़ने पर क्या हो सकता है?

  • अगर समय रहते इलाज न किया गया तो:
  • रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो सकती है
  • गठिया की शुरुआत जल्दी हो सकती है
  • डिस्क में दबाव या हर्नियेशन हो सकता है
  • नसों और मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है

इलाज क्या है?

  1. फिजियोथेरेपी और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
  2. सही मुद्रा में बैठना
  3. स्क्रीन टाइम कम करना
  4. बीच-बीच में ब्रेक लेना

नोट: किसी भी इलाज को शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।