डायबिटीज मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं? जानिए आसान और सही डाइट प्लान
डायबिटीज मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं? जानिए आसान और सही डाइट प्लान
Diabetes Patient Diet Plan: डायबिटीज यानी मधुमेह आजकल हर उम्र के लोगों को हो रहा है। इसकी बड़ी वजह है गलत खानपान, तनाव और खराब दिनचर्या। लेकिन दवाओं के साथ-साथ सही खाना भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
क्या खाएं?
1. फल और सब्जियां
हरी सब्जियां, ब्रोकली, गाजर, टमाटर और लो-शुगर वाले फल जैसे सेब, अमरूद और जामुन फायदेमंद हैं। ये फाइबर से भरपूर होते हैं और शुगर धीरे बढ़ाते हैं।
2. ओट्स
यह धीरे पचता है और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है। सुबह के नाश्ते के लिए अच्छा है।
3. दूध और उससे बनी चीजें
दूध, दही और पनीर से शरीर को जरूरी प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है।
4. अखरोट
इसमें हेल्दी फैट और ओमेगा-3 होता है, जो दिल और शुगर दोनों के लिए अच्छा है।
5. मूंगफली
यह प्रोटीन से भरपूर है और सीमित मात्रा में खाना फायदेमंद है।
क्या न खाएं?
1. कोल्ड ड्रिंक
इनमें ज्यादा शक्कर और प्रिजर्वेटिव होते हैं, जो शुगर तेजी से बढ़ा देते हैं।
2. मीठे और खट्टे फल
केला, आम, अंगूर और अनानास जैसे फलों में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।
3. जंक फूड
बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज़ जैसे फूड में फैट और रिफाइंड कार्ब्स ज्यादा होते हैं, जो नुकसानदायक हैं।
4. बेकरी की चीजें
केक, कुकीज, पेस्ट्री जैसी चीजें शुगर और मैदा से भरी होती हैं, जो शुगर और वजन दोनों बढ़ाती हैं।
5. शराब
शराब लीवर और इंसुलिन पर असर डालती है, जिससे शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है।