WhatsApp पर आया Instagram जैसा फीचर, यूजर्स होंगे बेहद खुश

Updated on 2026-02-07T11:14:43+05:30

WhatsApp पर आया Instagram जैसा फीचर, यूजर्स होंगे बेहद खुश

WhatsApp पर आया Instagram जैसा फीचर, यूजर्स होंगे बेहद खुश

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम जैसा क्लोज फ्रेंड फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर से यूजर यह तय कर सकेंगे कि उनका स्टेटस सभी कॉन्टैक्ट्स को नहीं, बल्कि सिर्फ चुने हुए लोगों को ही दिखे। इससे बार-बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह फीचर सबसे पहले WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया है। इसके जरिए यूजर अपने करीबी दोस्तों की एक लिस्ट बना सकेंगे और स्टेटस पोस्ट करते समय उसी लिस्ट को सेलेक्ट कर पाएंगे। क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट को स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग या स्टेटस अपडेट करते वक्त मैनेज किया जा सकेगा।

क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट परमानेंट नहीं होगी। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें लोगों को जोड़ या हटा सकेंगे। जब कोई स्टेटस क्लोज फ्रेंड्स के साथ शेयर किया जाएगा, तो उन्हें प्रोफाइल फोटो के चारों ओर अलग रंग का रिंग दिखेगा, जिससे पता चलेगा कि यह स्टेटस सबके लिए नहीं है।

इसके अलावा WhatsApp कस्टम कॉन्टैक्ट लिस्ट फीचर पर भी काम कर रहा है। इसमें यूजर अलग-अलग नामों और इमोजी के साथ ग्रुप बना सकेंगे, जैसे फैमिली, ऑफिस, जिम या गेम। इससे अलग-अलग लोगों के साथ आसानी से स्टेटस शेयर किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें-

ओटीपी स्कैम से बैंक खातों पर बढ़ा साइबर ठगी का खतरा….ऐसे रहे सतर्क