तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' कब और कहां से शुरू होगी?

Updated on 2025-09-13T12:44:02+05:30

तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' कब और कहां से शुरू होगी?

तेजस्वी यादव की 'बिहार अधिकार यात्रा' कब और कहां से शुरू होगी?

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव 16 सितंबर से अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा का पहला पड़ाव जहानाबाद होगा।

तेजस्वी यादव का कहना है कि यह यात्रा जनता के अधिकारों और बिहार की बुनियादी समस्याओं को सामने लाने के लिए निकाली जा रही है। माना जा रहा है कि यह अभियान आने वाले विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

आरजेडी कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा राज्य की सियासत में बड़ा असर डाल सकती है और विपक्ष के लिए जनसमर्थन जुटाने का अहम जरिया साबित हो सकती है।