भारत vs नामीबिया मैच कब, कौन सा चैनल और ऐप लाइव?
भारत vs नामीबिया मैच कब, कौन सा चैनल और ऐप लाइव?
India vs Namibia Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम आज अपना दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराया था, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। अभिषेक शर्मा को आराम दिया जा सकता है। वह पेट के इन्फेक्शन के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती रहे थे। वहीं, वायरल बुखार से उबरने के बाद जसप्रीत बुमराह की वापसी संभव है। अगर बुमराह टीम में लौटते हैं तो मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, हालांकि उन्होंने पिछले मैच में तीन विकेट लिए थे।
अगर अभिषेक नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन, ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। संजू पिछले मैच में नहीं खेले थे।
मैच का स्थान
भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले यहां नीदरलैंड ने नामीबिया को हराया था।
मैच का समय
आज यानी 12 फरवरी को टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। भारत और नामीबिया का मुकाबला दिन का तीसरा मैच है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़े