6G फोन कब आएंगे? कंपनी ने बताया खास टाइमलाइन!

Updated on 2025-09-24T12:55:58+05:30

6G फोन कब आएंगे? कंपनी ने बताया खास टाइमलाइन!

6G फोन कब आएंगे? कंपनी ने बताया खास टाइमलाइन!

अगर आप 5G फोन से बोर हो गए हैं, तो अब 6G की तैयारी कर लें। क्वालकॉम के मुताबिक, 6G ज्यादा दूर नहीं है और 2028 तक प्री-कमर्शियल 6G डिवाइस तैयार हो जाएंगे। ये डिवाइस मार्केट में बिक्री के लिए नहीं होंगे, लेकिन इससे 6G टेक्नोलॉजी का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमॉन ने बताया कि 6G आने के बाद स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका बदल जाएगा। स्मार्ट रिंग्स, स्मार्टवॉच, स्मार्ट ग्लास और अन्य डिवाइस में नए सेंसर आ सकते हैं। 5G गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करती है, जबकि 6G टेराहर्ट्ज स्पेक्ट्रम पर काम करेगी, जिससे स्पीड और बैंडविड्थ में काफी सुधार होगा।

आमतौर पर हर 8 साल में मोबाइल टेक्नोलॉजी की अगली जनरेशन आती है। 5G के प्री-कमर्शियल डिवाइस 2016 में आए थे और 2019 में आम मार्केट में लॉन्च हुए। Samsung Galaxy S10 5G पहला 5G फोन था। इसी हिसाब से 6G 2028 तक मार्केट में आएगा। अनुमान है कि 6G की स्पीड 5G से पांच गुना ज्यादा होगी और इससे रियल-टाइम होलोग्राफिक कम्युनिकेशन जैसे एडवांस ऐप्स आसानी से काम करेंगे।