वो शाहरुख खान जिसे आने वाले वक्त में कोई याद न रखे ये किसका ख्याल है

Updated on 2025-11-20T17:19:35+05:30

वो शाहरुख खान जिसे आने वाले वक्त में कोई याद न रखे ये किसका ख्याल है

वो शाहरुख खान जिसे आने वाले वक्त में कोई याद न रखे ये किसका ख्याल है

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक चौंकाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 2050 तक लोग शाहरुख खान को भूल सकते हैं। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने यह कहा कि समय के साथ बड़े-से-बड़े सुपरस्टारों का नाम भी धीरे-धीरे इतिहास में घुल जाता है।

उन्होंने राज कपूर की भी बात की,  कहा कि आज की युवा पीढ़ी, जो रणबीर कपूर की फिल्मों को जानती है, शायद यह भी न जानते हों कि राज कपूर कौन था।  उनके मुताबिक, यही प्रक्रिया शाहरूख खान के साथ भी हो सकती है — एक वक्त आएगा जब लोग पूछेंगे, “कौन शाहरुख खान?”

 ओबेरॉय का तर्क है कि शोहरत सिर्फ एक दौर के लिए होती है और इतिहास उन्हें “फुटनोट” बना सकता है:  “You will inevitably be relegated to history … In 2050, people might say ‘Kaun Shah Rukh Khan?’”

यह बयान इसलिए भी चर्चा में आया है क्योंकि शाहरुख खान अभी भी बड़े स्टार हैं,  उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है, और उनकी आने वाली फिल्म “किंग” की चर्चा भी है।

ओबेरॉय की इस बात ने फिल्मी दुनिया और सोशल मीडिया पर बहस खड़ी कर दी है,  क्या सच में आज का सबसे बड़ा सुपरस्टार आने वाले कल में सिर्फ एक नाम हो जाएगा?