अबरार के इशारे पर क्यों भड़के टीम इंडिया के खिलाड़ी

Updated on 2025-09-29T17:07:43+05:30

अबरार के इशारे पर क्यों भड़के टीम इंडिया के खिलाड़ी

अबरार के इशारे पर क्यों भड़के टीम इंडिया के खिलाड़ी

एशिया कप फाइनल के बाद पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वो आंख मटकाकर अजीब इशारे करते नजर आए। लेकिन ये अंदाज भारतीय खिलाड़ियों को बिल्कुल रास नहीं आया।

टीम इंडिया के गेंदबाज अर्शदीप सिंह, हरषित राणा और विकेटकीपर जितेश शर्मा ने अबरार को उसी अंदाज में ट्रोल कर दिया। उन्होंने वीडियो पर रिएक्ट करते हुए मजाक उड़ाया और पाकिस्तान के खिलाड़ी को आड़े हाथों लिया। देखते ही देखते ये क्लिप इंटरनेट पर छा गई और फैन्स ने भी भारतीय खिलाड़ियों का भरपूर साथ दिया।

लोगों का कहना है कि मैदान पर प्रदर्शन ही खिलाड़ियों की असली पहचान है, लेकिन अबरार के ऐसे इशारे उन्हें हास्यास्पद बना रहे हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की त्वरित प्रतिक्रिया से साफ है कि टीम इंडिया पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब देने के लिए तैयार है—चाहे वो मैदान पर हो या सोशल मीडिया पर।