पत्नी क्यों नहीं लेती पति का नाम? जानें रहस्य!
Updated on 2025-09-23T17:42:44+05:30
पत्नी क्यों नहीं लेती पति का नाम? जानें रहस्य!
Husband Wife Relation in Hinduism: भारतीय संस्कृति में पत्नी अक्सर अपने पति का नाम नहीं लेतीं। इसके पीछे कई धार्मिक, सामाजिक और पौराणिक कारण हैं।
धार्मिक कारण:
- स्कंद पुराण में लिखा है कि पति का नाम लेने से उसकी उम्र कम हो सकती है।
- पतिव्रता धर्म के अनुसार पत्नी अपने पति के खाने और सोने के बाद ही खुद खाती और सोती थी, और पति का नाम न लेना उनकी धर्मपरायणता का हिस्सा माना जाता था।
- शिव महापुराण जैसे ग्रंथों में भी पतिव्रता स्त्री के लिए पति का नाम न लेने की सलाह दी गई है।
सामाजिक और सांस्कृतिक कारण:
- सम्मान का प्रतीक: पति का नाम न लेना सम्मान और अनुशासन का प्रतीक था। लोगों को नाम से नहीं बल्कि उनके पद या रिश्ते से बुलाया जाता था।
- आत्मिक संबंध: पति-पत्नी के रिश्ते को सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि आत्मिक स्तर पर देखा जाता है, इसलिए नाम का प्रयोग नहीं किया जाता।
- उम्र में बड़े होना: पति अक्सर पत्नी से बड़े होते हैं, और बड़ों का नाम न लेना शिष्टाचार माना जाता है।