क्यों अब भी थमने का नाम नहीं ले रही ‘कांतारा’ की रफ्तार

Updated on 2025-10-04T16:46:00+05:30

क्यों अब भी थमने का नाम नहीं ले रही ‘कांतारा’ की रफ्तार

क्यों अब भी थमने का नाम नहीं ले रही ‘कांतारा’ की रफ्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा की ताकत एक बार फिर बड़े पर्दे पर साबित हुई है। ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया और कुल कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। यह आंकड़ा दिखाता है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि पहले दिन यह आंकड़ा लगभग 45 करोड़ था। नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ तक, हर सिनेमा हॉल में ‘कांतारा’ की गूंज सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म की कहानी, संगीत और ऋषभशेट्टी के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।

 

कांतारा: चैप्टर 1’ असल में उस रहस्यमय लोककथा की जड़ें दिखाती है, जिसकी झलक पहले पार्ट में देखनेको मिली थी। फिल्म का निर्देशन और सिनेमेटोग्राफी दोनों ही दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी दर्शकों को थिएटर तक खींचने में सफल रही है।

 

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़े आंकड़े छू सकती है। अगर यही रफ्तार बरकरार रही, तो ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

 

 

ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है, बल्कि यह साबित कर रही है कि लोककथाओं और संस्कृति पर आधारित सिनेमा भी दर्शकों के दिल में गहरी जगह बना सकता है। ‘कांतारा’ की गूंज अब सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में महसूस की जा रही है।