भारत पर ही निशाना क्यों रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल

Updated on 2025-10-25T11:23:39+05:30

भारत पर ही निशाना क्यों रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल

भारत पर ही निशाना क्यों रूसी तेल बैन पर पीयूष गोयल का सवाल

भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में सवाल उठाया कि रूसी तेल खरीद को लेकर केवल भारत को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है, जबकि जर्मनी और ब्रिटेन जैसे यूरोपीय देश खुद अमेरिका से छूट मांग रहे हैं.

उन्होंने कहा कि रूस की कंपनी रोसनेफ्ट की भारत में स्थित नायरा एनर्जी पर प्रतिबंध लगाने का असर केवल भारत पर क्यों डाला जा रहा है, जबकि यूरोप के देशों को इसी कंपनी की सहायक कंपनियों के लिए छूट दी जा रही है.

पीयूष गोयल ने पूछा कि अगर जर्मनी और ब्रिटेन को रूस से तेल लेने की छूट मिल सकती है, तो भारत को क्यों रोका जा रहा है? इस पर ब्रिटेन के मंत्री ने कहा कि उनका मामला अलग है और भारत चाहे तो बातचीत कर सकता है.

ये प्रतिबंध अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर लगाए हैं, जिसको लेकर रूस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.