मुंबई का एलफिंस्टन ब्रिज क्यों हुआ बंद?

Updated on 2025-09-13T12:54:07+05:30

मुंबई का एलफिंस्टन ब्रिज क्यों हुआ बंद?

मुंबई का एलफिंस्टन ब्रिज क्यों हुआ बंद?

मुंबई का 125 साल पुराना एलफिंस्टन ब्रिज आज से बंद कर दिया गया है। अब इसकी जगह एक नया डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा।

ब्रिटिश काल में बना यह पुल शहर की पहचान रहा है, लेकिन अब इसकी जर्जर हालत को देखते हुए इसे तोड़ने का फैसला लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक नया फ्लाईओवर अत्याधुनिक तकनीक से तैयार होगा और इसमें दो लेवल होंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।

स्थानीय लोग इस पुल से जुड़ी यादों को लेकर भावुक हैं, क्योंकि यह सालों से मुंबई की लाइफलाइन का हिस्सा रहा है। वहीं, नए निर्माण को लेकर उत्साह भी है, क्योंकि इसके शुरू होने से यात्रा और आसान हो जाएगी।

यह प्रोजेक्ट मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।