दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग क्यों हुई?

Updated on 2025-09-13T13:10:47+05:30

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग क्यों हुई?

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग क्यों हुई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग ने सभी को चौंका दिया है। मामला उनकी बहन खुशबू पाटनी की इंस्टा स्टोरी और संत प्रेमानंद के नाम से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुछ बदमाशों ने दिशा के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस तुरंत जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि खुशबू पाटनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें संत प्रेमानंद का नाम आया था। उसी पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ और मामला फायरिंग तक पहुंच गया।

हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

दिशा पाटनी के परिवार और फैंस दोनों ही इस घटना से बेहद चिंतित हैं। अब देखना होगा कि जांच में पुलिस इस मामले की असली वजह तक कब तक पहुंच पाती है।