आज भारत लाया जाएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा?

Updated on 2025-04-09T12:46:37+05:30

आज भारत लाया जाएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा?

आज भारत लाया जाएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा?

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। भारत को इस मामले में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। भारत की कई एजेंसियां अमेरिका में मौजूद हैं और राणा के आत्मसमर्पण और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हैं। तहव्वुर राणा पर 2008 के उस हमले में शामिल होने का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी। भारत काफी समय से उसे लाने की कोशिश कर रहा था।

कौन है तहव्वुर राणा?

  • राणा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है।
  • वह डेविड कोलमैन हेडली का करीबी साथी है, जो हमले से पहले मुंबई में रेकी करने आया था।
  • हेडली ने अमेरिकी जांच एजेंसियों को दिए बयान में राणा का नाम लिया था।
  • राणा ने हेडली को फर्जी वीजा दिलवाया था ताकि वो भारत में रेकी कर सके।

हमले की तैयारी में राणा की भूमिका

  • राणा हमले से पहले मुंबई आया और पवई के एक होटल में दो दिन ठहरा।
  • उसके और हेडली के बीच ईमेल से बातचीत भी हुई थी, जिसमें पाकिस्तानी ISI के मेजर इकबाल का जिक्र आया।
  • ISI की मदद से ही लश्कर-ए-तैयबा ने ताज होटल, चबाड हाउस और दूसरी जगहों पर हमला किया था।

अभी कहां है राणा?

राणा फिलहाल अमेरिका के लॉस एंजेलिस की जेल में बंद है।

भारत उसे जल्द से जल्द लाने की कोशिश कर रहा है ताकि उस पर यहां मुकदमा चलाया जा सके।