क्या रेल लॉन्चर से दागी गई अग्नि-प्राइम बदल देगी युद्ध की रणनीति
Updated on 2025-09-25T15:34:52+05:30
क्या रेल लॉन्चर से दागी गई अग्नि-प्राइम बदल देगी युद्ध की रणनीति
भारत ने रक्षा मोर्चे पर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पहली बार रेल लॉन्चर से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है। 2000 किलोमीटर तक मार करने वाली यह मिसाइल अब और भी खतरनाक साबित हो सकती है क्योंकि इसे ट्रैक करना दुश्मन के लिए आसान नहीं होगा।
अग्नि-प्राइम, जिसे अग्नि-1पी भी कहा जाता है, पहले के मुकाबले हल्की और ज्यादा एडवांस है। इसमें डुअल गाइडेंस सिस्टम है जो इसे बेहद सटीक बनाता है। खास बात यह है कि रेल लॉन्चर से दागे जाने के बाद लोकेशन तुरंत बदल सकती है, जिससे दुश्मन का डिफेंस सिस्टम इसे पकड़ नहीं पाएगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस परीक्षण ने भारत की स्ट्रैटेजिक ताकत को नई दिशा दी है। अब भारत के पास मिसाइल तैनाती के ज्यादा लचीले विकल्प होंगे और भविष्य में यह उसकी सुरक्षा नीति को और मजबूत बनाएगा।