क्या चीन का J-35A टक्कर दे पाएगा भारत के रफाल F4 को?

Updated on 2025-09-16T17:01:23+05:30

क्या चीन का J-35A टक्कर दे पाएगा भारत के रफाल F4 को?

क्या चीन का J-35A टक्कर दे पाएगा भारत के रफाल F4 को?

भारत और चीन के बीच हवाई ताकत की जंग तेज होती जा रही है। भारत फ्रांस से अत्याधुनिक रफाल F4 लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है, वहीं चीन ने हाल ही में अपना नया स्टेल्थ जेट J-35A लॉन्च किया है।

रफाल F4 को दुनिया का सबसे एडवांस्ड मल्टीरोल फाइटर माना जाता है। इसमें लेटेस्ट रडार सिस्टम, हाई-टेक मिसाइलें और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर जैसी खूबियां हैं। दूसरी ओर, J-35A स्टेल्थ तकनीक से लैस है, जिसकी वजह से यह दुश्मन की रडार पकड़ से बच सकता है।

रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि रफाल F4 ऑपरेशनल विश्वसनीयता और हथियारों की विविधता में मजबूत है, जबकि J-35A की सबसे बड़ी खासियत उसका स्टेल्थ डिज़ाइन है। दोनों देशों की वायुसेनाएं अपने-अपने नए फाइटर जेट्स के साथ एशिया में शक्ति संतुलन बदलने की कोशिश कर रही हैं।

अब देखना होगा कि आने वाले समय में कौन-सा जेट एशियाई आसमान में ज्यादा दबदबा कायम करता है—भारत का रफाल F4 या चीन का J-35A।