पानी से भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें अभी के ताज़ा रेट

Updated on 2025-11-28T10:02:36+05:30

पानी से भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें अभी के ताज़ा रेट

पानी से भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें अभी के ताज़ा रेट

Crude Oil Prices:पेट्रोल-डीजल की कीमतें तो अक्सर सस्ती होने की खबरें आती रहती हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि आने वाले समय में कच्चा तेल पानी की बोतल से भी सस्ता हो सकता है। यह कोई अफवाह नहीं, बल्कि ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी जेपी मॉर्गन का अनुमान है।

कच्चा तेल कितना सस्ता हो सकता है?

जेपी मॉर्गन का कहना है कि मार्च 2027 तक ब्रेंट क्रूड की कीमत 30 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती है।

1 लीटर कच्चे तेल की कीमत कितनी होगी?

अगर 30 डॉलर प्रति बैरल की कीमत को भारतीय रुपये में बदलें (1 डॉलर = करीब 95 रुपये), तो:

1 बैरल = 2,850 रुपये

1 बैरल = 159 लीटर

यानी 1 लीटर कच्चा तेल = लगभग 17.90 रुपये

यह कीमत दिल्ली में मिलने वाली पानी की बोतल (18–20 रुपये) से भी कम है।

भारत के लिए क्यों बड़ी खबर है?

क्योंकि भारत अपनी 86% जरूरत का कच्चा तेल बाहर से आयात करता है। इसलिए तेल सस्ता होना भारत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

कीमत क्यों गिरेगी?

जेपी मॉर्गन का मानना है कि आने वाले समय में:

  • तेल की सप्लाई ज्यादा होगी
  • मांग के मुकाबले सप्लाई तेज़ी से बढ़ेगी
  • खासकर नॉन-OPEC+ देशों से तेल की उत्पादन बढ़ेगा

जब सप्लाई ज्यादा होती है और मांग कम रहती है, तो कीमत अपने आप गिर जाती है।

आने वाले सालों में तेल की मांग

  • 2025 में तेल की खपत 0.9 mbpd बढ़कर 105.5 mbpd हो सकती है
  • 2026 में यह लगभग स्थिर रह सकती है
  • 2027 में 1.2 mbpd तक बढ़ने का अनुमान है

 

यह भी पढ़े: 

आज सोने के दाम कितने गिरे? जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड की नई कीमत