SIM के बिना भी चलेंगे WhatsApp और Telegram? सरकार के नए फैसले से हड़कंप
SIM के बिना भी चलेंगे WhatsApp और Telegram? सरकार के नए फैसले से हड़कंप
केंद्र सरकार ने सिम बाइंडिंग गाइडलाइन को फिलहाल टाल दिया है। दूरसंचार विभाग ने इस नियम की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। इसका मतलब है कि अब फिलहाल WhatsApp और Telegram बिना सिम के भी चलते रहेंगे और वेब वर्जन पर ऑटो लॉगआउट की समस्या नहीं होगी।
यह नियम पहले 30 मार्च से लागू होना था, जिसके तहत मैसेजिंग ऐप्स को केवल उसी डिवाइस पर सेवा देने की बात थी, जिसमें एक्टिव सिम मौजूद हो। इसके लागू होने के बाद बिना सिम के ऐप्स चलना बंद हो जाते और वेब वर्जन हर 6 घंटे में अपने आप लॉगआउट हो जाता।
सरकार ने पिछले साल नवंबर में यह सिम बाइंडिंग गाइडलाइन जारी की थी। इसका उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल फ्रॉड को रोकना था, क्योंकि कई मामलों में सिम हटाने के बाद भी अकाउंट सक्रिय रहते थे।
दूरसंचार विभाग ने 28 नवंबर 2025 को बड़े ऐप-बेस्ड मैसेजिंग और कॉलिंग प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया था कि वे अपनी सेवाओं को एक्टिव सिम से लगातार लिंक रखें और 28 मार्च तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करें।
हालांकि तकनीकी कारणों और कंपनियों की आपत्तियों के चलते सरकार ने फिलहाल इस नियम को लागू करने का फैसला टाल दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple ने भी इस गाइडलाइन पर तकनीकी दिक्कतों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई थी।
अब कंपनियों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है ताकि वे नए नियमों के अनुसार अपनी सेवाओं को अपडेट कर सकें। फिलहाल यूजर्स को WhatsApp और Telegram के इस्तेमाल में कोई बदलाव नहीं करना होगा।
यह भी पढ़े