शादी में डांस करती महिला गिरी, पलभर में हो गई मौत

Updated on 2026-04-29T11:40:20+05:30

शादी में डांस करती महिला गिरी, पलभर में हो गई मौत

शादी में डांस करती महिला गिरी, पलभर में हो गई मौत

राजस्थान के जालोर जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया. बागोड़ा क्षेत्र के मोरसीम गांव में चल रहे विवाह समारोह के दौरान डीजे पर नाच रही एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी. पहले लोगों को लगा कि शायद चक्कर आया है, लेकिन जब वह उठी नहीं तो पूरे परिवार में अफरा-तफरी मच गई. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डीजे पर डांस करते-करते अचानक गिरी महिला

मृतका की पहचान दीपू राजपुरोहित के रूप में हुई है. वह अपने ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आई थीं. सोमवार रात बंदोली कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार जश्न में डूबा था. रिश्तेदार, महिलाएं और बच्चे डीजे की धुन पर नाच रहे थे. इसी बीच दीपू भी परिवार के साथ डांस कर रही थीं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर तक वह सामान्य रूप से नाचती रहीं, लेकिन अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वह जमीन पर गिर पड़ीं. पहले लोगों ने इसे सामान्य थकान समझा, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो हड़कंप मच गया.

 अस्पताल पहुंचते ही टूटी उम्मीद

परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई गई और आगे रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं. डॉक्टरों ने बाद में मौत की पुष्टि कर दी. इस खबर के मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई.

 चार महीने पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि दीपू की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी. नई-नई दुल्हन का इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाना दोनों परिवारों के लिए असहनीय सदमा बन गया. जिस घर में कुछ मिनट पहले तक ढोल, गीत और हंसी गूंज रही थी, वहां देखते ही देखते सन्नाटा छा गया.

 वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांस करते हुए अचानक गिरती नजर आ रही है. वीडियो सामने आने के बाद लोग लगातार ऐसी घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं. कई लोग इसे अचानक हार्ट अटैक या छिपी स्वास्थ्य समस्या से जोड़कर देख रहे हैं.

फिलहाल गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार इस सदमे से उबर नहीं पा रहा. शादी का घर अब शोकसभा में बदल चुका है.

यह भी पढ़े 

कौन है TMC का जहांगीर खान? IPS अजय पाल शर्मा की खुली चेतावनी