दिल्ली की महिलाओं को अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड लेना होगा

Updated on 2025-04-04T13:09:56+05:30

दिल्ली की महिलाओं को अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड लेना होगा

दिल्ली की महिलाओं को अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड लेना होगा

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना जारी रखने का फैसला किया है, लेकिन अब इसमें नई शर्तें जोड़ी गई हैं। अब केवल दिल्ली की रहने वाली महिलाओं को ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद उन्हें लाइफटाइम स्मार्ट कार्ड मिलेगा।  

अभी महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट लेना पड़ता है, लेकिन स्मार्ट कार्ड मिलने के बाद सफर और आसान हो जाएगा। पहले, सभी महिलाओं को यह सुविधा मिलती थी, लेकिन अब दूसरे राज्यों की महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।  

यह योजना 2019 में केजरीवाल सरकार ने शुरू की थी, जिसमें महिलाओं को पिंक टिकट दिया जाता था और सरकार कंपनियों को टिकट की लागत चुकाती थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डिजिटल स्मार्ट कार्ड से सफर आसान और टिकट प्रणाली पारदर्शी होगी।