दुनिया की सबसे महंगी शादी: जेफ बेजोस ने तोड़ा अनंत अंबानी का रिकॉर्ड, वेनिस में ₹7,000 करोड़ से ज्यादा खर्च
दुनिया की सबसे महंगी शादी: जेफ बेजोस ने तोड़ा अनंत अंबानी का रिकॉर्ड, वेनिस में ₹7,000 करोड़ से ज्यादा खर्च
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने दुनिया की सबसे महंगी शादी करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने अनंत अंबानी की अब तक की सबसे महंगी शादी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी शादी में ₹5,000 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। यह भव्य समारोह इटली के वेनिस शहर में आयोजित किया गया है।
जेफ बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ से शादी कर रहे हैं और यह शादी कई दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों से सजी हुई है। मुख्य समारोह बेजोस के ₹4,000 करोड़ की कीमत वाले सुपरयॉट ‘कोरू’ पर हो रहा है, जबकि वेनिस के अलग-अलग आलीशान स्थानों पर बाकी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर कुल खर्च ₹7,139 करोड़ के आसपास है। इनमें ₹78 करोड़ केवल फूलों पर, ₹726 करोड़ इवेंट प्लानर्स पर, ₹717 करोड़ वेन्यू पर और लॉरेन सांचेज़ की ड्रेस पर ₹713 करोड़ खर्च किए गए हैं।
यह शादी न सिर्फ बेजोस की जीवनशैली और भव्यता की मिसाल बनी है, बल्कि अब तक की सबसे चर्चित और खर्चीली शादियों में भी अपना स्थान पक्का कर चुकी है।