WPL 2026: गुजरात ने मुंबई हराया, प्लेऑफ में एंट्री, MI मुश्किलें बढ़ीं

Updated on 2026-01-31T10:37:29+05:30

WPL 2026: गुजरात ने मुंबई हराया, प्लेऑफ में एंट्री, MI मुश्किलें बढ़ीं

WPL 2026: गुजरात ने मुंबई हराया, प्लेऑफ में एंट्री, MI मुश्किलें बढ़ीं

WPL 2026 Mumbai Indians vs Gujarat Giants19th Match Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली. यह मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला गया. इस जीत के साथ गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डायरेक्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था.

मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रन चेज के दौरान 48 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए, लेकिन उनकी शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. इस हार के बाद मुंबई की मुश्किलें बढ़ गई हैं, हालांकि उनके पास अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बना हुआ है. मुंबई अपने सभी लीग मुकाबले खेल चुकी है और अब उसकी उम्मीदें 1 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले अंतिम लीग मैच पर टिकी हैं. मुंबई चाहेगी कि यूपी वॉरियर्स दिल्ली को हराए.

मैच का हाल

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए. कप्तान एश्ले गार्डनर ने 28 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन की अहम पारी खेली. मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

रन चेज में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन ही बना सकी. हरमनप्रीत कौर के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी, जो टीम की हार का बड़ा कारण रहा. गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़े 

इंस्टाग्राम पर फिर सक्रिय हुए विराट कोहली अकाउंट बहाल आज