Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: क्या अभिरा और अरमान के घर आने वाली है एक नन्हीं बच्ची? सेट से आई एक तस्वीर वायरल 

Updated on 2025-05-08T17:43:18+05:30

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: क्या अभिरा और अरमान के घर आने वाली है एक नन्हीं बच्ची? सेट से आई एक तस्वीर वायरल 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: क्या अभिरा और अरमान के घर आने वाली है एक नन्हीं बच्ची? सेट से आई एक तस्वीर वायरल 

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल के एपिसोड में दिखाया गया कि रूही, अभिरा और अरमान के बच्चे की मां बनने वाली है। रोहित की मौत के बाद रूही का जीवन बदल जाता है और उसे फिर से अरमान के लिए फीलिंग्स आने लगती हैं, लेकिन जल्द ही उसे अपनी गलती का एहसास होता है।

अरमान बच्चे को लेकर बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव हो जाता है। वह अभिरा को गैर-जिम्मेदार मां कहता है और रूही पर भी भरोसा नहीं करता। यहां तक कि वो रूही के कपड़े और डॉक्टर तक बदल देता है। वो घर के हर सदस्य से दूरी बना लेता है और अभिरा से कहता है कि वो सिर्फ बच्चे पर ध्यान दे।

इससे परेशान होकर रूही पोद्दार हाउस छोड़ने का फैसला करती है और अभिरा से उसे गोयनका हाउस जाने देने की बात कहती है। जब अरमान मना करता है, तो रूही चुपचाप घर से चली जाती है।

बाद में अभिरा और अरमान को अक्षरा की डायरी मिलती है, जिससे उन्हें पता चलता है कि आरोही की मौत के पीछे अक्षरा नहीं, बल्कि गलती से रूही जिम्मेदार थी।

फिर एक सीन में रूही को ये सच पता चलता है और वह गिर जाती है। उसे लेबर पेन शुरू हो जाता है और अभिरा उसे अस्पताल ले जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि मां और बच्चे में से किसी एक को बचाया जा सकता है।

अब एक बीटीएस फोटो वायरल हुई है जिसमें अरमान एक प्यारी सी बच्ची को गोद में लिए खुश नजर आ रहा है, लेकिन अभिरा थोड़ी चिंतित दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि रूही की हालत गंभीर है। अब देखना होगा आगे क्या होता है।