योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 16 IPS अफसरों के हुए ट्रांसफर

Updated on 2025-09-18T16:42:46+05:30

योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 16 IPS अफसरों के हुए ट्रांसफर

योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 16 IPS अफसरों के हुए ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है। IAS अधिकारियों के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इनमें 9 जिलों के नए पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।

आज़मगढ़, कुशीनगर, अलीगढ़, देवरिया और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अफसरों को प्रमोशन के बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस प्रशासन में यह फेरबदल अहम संकेत देता है। योगी सरकार साफ कर चुकी है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था उसकी पहली प्राथमिकता है और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।