YouTube का नया फीचर: बस पहचानें और कमाएं लाखों रुपये!

Updated on 2025-09-18T18:03:25+05:30

YouTube का नया फीचर: बस पहचानें और कमाएं लाखों रुपये!

YouTube का नया फीचर: बस पहचानें और कमाएं लाखों रुपये!

YouTube ने अपने क्रिएटर्स के लिए कई नए और आसान फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो कंटेंट बनाना और एडिट करना बहुत आसान और तेज़ करेंगे। इससे क्रिएटर्स ज्यादा वीडियो बना पाएंगे और उनकी कमाई भी बढ़ सकती है। ये फीचर्स “Made on YouTube 2025” इवेंट में पेश किए गए। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में सरल शब्दों में।

Veo 3 Fast

YouTube ने Veo 3 Fast फीचर पेश किया है, जो गूगल डीपमाइंड के वीडियो जनरेशन मॉडल का कस्टम वर्जन है। क्रिएटर्स को बस टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालना होगा और यह अपने आप साउंड के साथ वीडियो क्लिप तैयार कर देगा। यह फीचर फ्री है और सबसे पहले अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा।

एडिट विद एआई

वीडियो एडिटिंग को आसान बनाने के लिए YouTube ने “एडिट विद एआई” टूल लॉन्च किया है। यह टूल रॉ फुटेज से ऑटोमैटिक बेस्ट मोमेंट्स चुनकर उन्हें सही तरीके से अरेंज कर देता है। इसके अलावा, इसमें म्यूजिक, ट्रांजिशन्स और वॉइस ओवर भी जोड़े जा सकते हैं। यह फीचर अभी यूट्यूब क्रिएट ऐप और शॉर्ट्स में टेस्ट हो रहा है और हिंदी में भी उपलब्ध है। AI से बनाए गए कंटेंट पर SynthID वाटरमार्क और लेबल होगा।

Ask Studio

YouTube ने Ask Studio फीचर भी लॉन्च किया है। यह AI-पावर्ड चैट टूल क्रिएटर्स को उनके वीडियो और चैनल के बारे में इनसाइट देता है। इससे क्रिएटर्स वीडियो की परफॉर्मेंस, एडिटिंग स्टाइल और कम्युनिटी की बातचीत के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। यह टूल जैसे क्रिएटिव पार्टनर की तरह काम करता है।