YouTube वीडियो पर सख्त नियम, क्रिएटर्स के लिए जरूरी अपडेट

Updated on 2025-10-30T11:34:29+05:30

YouTube वीडियो पर सख्त नियम, क्रिएटर्स के लिए जरूरी अपडेट

YouTube वीडियो पर सख्त नियम, क्रिएटर्स के लिए जरूरी अपडेट

अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. YouTube अब गैंबलिंग और वाइलेंट गेमिंग से जुड़े कंटेंट पर सख्त नियम लागू करने जा रहा है. 17 नवंबर से प्लेटफॉर्म NFTs और डिजिटल गुड्स के जरिए गैंबलिंग दिखाने वाले वीडियो को सीमित करेगा और कैसिनो या हिंसक गेमिंग वाले कंटेंट पर एज लिमिट लगाएगा.

यूट्यूब ने क्या कहा?

कंपनी ने बताया कि डिजिटल दुनिया में तेजी से हो रहे बदलाव को देखते हुए नियम अपडेट किए जा रहे हैं, ताकि प्लेटफॉर्म को और सुरक्षित और जिम्मेदार बनाया जा सके.

क्या बदलेगा नए नियमों से?

पहले सिर्फ ऐसे वीडियो बैन होते थे जो दर्शकों को अनसर्टिफाइड गैंबलिंग साइट्स पर भेजते थे. अब ऐसे वीडियो भी हटाए जाएंगे जो डिजिटल आइटम्स जैसे गेम स्किन, कॉस्मेटिक या NFTs के जरिए गैंबलिंग को प्रमोट करते हैं.

कैसिनो और हिंसक गेम्स पर सख्ती

अब कैसिनो-स्टाइल गेम्स वाले वीडियो पर 18+ एज लिमिट लगेगी. साथ ही, इंसानों पर हिंसा दिखाने वाले गेमिंग कंटेंट पर भी प्रतिबंध या उम्र की पाबंदी लग सकती है.